विक्की कौशल और कटरीना कैफ के प्यार के चर्चे इन दिनों मशहूर हैं। हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार नहीं किया है, लेकिन जबसे हर्षवर्धन कपूर ने इनके प्यार का खुलासा दुनिया के सामने किया है तभी से इनकी आए दिन कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। हाल ही में अब कटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिर्फ विक्की कौशल और कटरीना नहीं है बल्कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी हैं। इस वीडियो में विक्की कटरीना से पूछते नजर आ रहे हैं, 'मुझसे शादी करोगी'?
विक्की ने कटरीना से कहा मुझसे शादी करोगी।
इस वीडियो में कटरीना कैफ, सलमान खान और विक्की कौशल है। सलमान के सामने कोई कटरीना को प्रपोज कर दे उसके लिए काफी हिम्मत चाहिए, वो भी डेट के लिए नहीं सीधा शादी के लिए। दरअसल विक्की कटरीना और सलमान का ये वीडियो एक अवॉर्ड शो का है, जिसमें सलमान खान मौजूद थे विक्की कौशल ने इस अवॉर्ड नाइट की मेजबानी की थी। इसी दौरान कार्तिक और विक्की ने स्टेज पर कटरीना को आमंत्रित किया। विक्की स्टेज पर कटरीना के साथ जब तक फ्लर्ट और मस्ती कर रहे थे तब तक तो सलमान ठीक थे। लेकिन जैसे ही विक्की ने कटरीना को शादी के लिए पूछा सलमान की प्रतिक्रिया देखने लायक थी।