फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उरी' की सर्जिकल स्ट्राइक से फिल्म इंडस्ट्री भी हैरान, विक्की कौशल ने शेयर किया ये पोस्ट

Tue, 02 Apr 2019 11:56 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल
विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ने अपने जबरदस्त कलेक्शन से न सिर्फ दर्शकों को बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी हैरान किया है। 11 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक 244 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। फिल्म की जबरदस्त सक्सेस से विक्की कौशल बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
फिल्म में लीड किरदार निभा रहे विक्की कौशल ने इसकी खुशी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का लुक शेयर करते हुए लिखा- 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी उरी। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। टीम को बधाई।
 
विज्ञापन

3 of 5
uri - फोटो : instagram
फिल्म की कमाई रिलीज के 11वें हफ्ते में भी लगातार जारी है। इतना ही नहीं इस फिल्म के नाम एक जबरदस्त रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उरी बॉलीवुड की 10 सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से इस जानकारी को शेयर किया है।
 

4 of 5
uri
इस लिस्ट में पहले नंबर पर अब भी बाहुबली 2 का नाम है। दूसरे नंबर पर आमिर खान की दंगल, तीसरे स्थान पर रणबीर कपूर स्टारर संजू, चौथे पर एक बार फिल्म आमिर खान की फिल्म पीके, पांचवें पर सलमान खान की टाइगर जिंदा है, छटे स्थान पर बजरंगी भाईजान, सातवें स्थान पर पद्मावत, आठवें स्थान पर सुल्तान, नौंवे स्थान पर धूम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म 2016 में उरी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है. फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में उनके अलावा यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना भी हैं.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें