माधुरी दीक्षित
- फोटो : Twitter
बॉलीवुड की मोहिनी और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 15 मई को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ऐसे में इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दी। बधाई देने वाले कलाकारों में अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, कियारा आडवानी, मनीष पोल और भजन सम्राट अनूप जलोटा के नाम शामिल है। बता दें कि माधुरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'अबोध' से की थी। उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेजाब' थी जो 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से माधुरी को ऐसी सफलता मिली कि उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।