फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Indian Family: इस दिन रिलीज होगी 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', विक्की कौशल ने खास अंदाज में किया एलान

Mon, 14 Aug 2023 06:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेट इंडियन फैमिली - फोटो : Social media
यश राज फिल्म्स की अगली फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' है, जिसके रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। फिल्म में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत ब्लॉकबस्टर 'पठान' के बाद यह वाईआरएफ के लिए 2023 की दूसरी रिलीज है। आगामी पारिवारिक ड्रामा विजय शंकर आचार्य के जरिए निर्देशित है।
विज्ञापन

2 of 5
द ग्रेट इंडियन फैमिली - फोटो : Social media
फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा एक मजेदार वीडियो के साथ की गई है। विक्की कौशल वीडियो में फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में विक्की हमें बताते हैं कि परिवार का क्या मतलब है। वह एक परिवार की तुलना एक मधुर शास्त्रीय भारतीय गीत से करते हैं। वह कहते हैं कि यह कहना कितना अच्छा लगता है कि परिवार अच्छा है, लेकिन उनका परिवार सांपों से भरा है। प्रोमो विक्की के अपने परिवार से निपटने के संघर्ष को दर्शाता है।



Kangana Ranaut: 'पंगा गर्ल' ने बांधे जॉन अब्राहम की तारीफों के पुल, बताया- क्यों अभिनेता को करती हैं पसंद

 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में मानुषी छिल्लर नहीं हैं। टीजीआईएफ पूर्व मिस वर्ल्ड की दूसरी और वाईआरएफ के साथ दूसरी फिल्म होगी। उन्हें पिछले साल 'सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था, जिसमें अक्षय कुमार भी थे। निर्माताओं ने एक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें पूरी कास्ट मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन और सृष्टि दीक्षित शामिल हैं। यह फिल्म 22 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।

Sanjay Dutt: 'डबल आईस्मार्ट' की शूटिंग के दौरान संजय दत्त को आई चोट, सिर पर लगे टांके

 

4 of 5
विक्की कौशल - फोटो : social media
वहीं बात करें फिल्म की तो भारत के हार्टलैन्ड पर बनी इस फिल्म की कहानी उस पागलपन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी वजह विक्की के परिवार में अचानक सामने आने वाली घटनाएं हैं, जिन पर किसी का बस नहीं चलता है। विक्की ने मजेदार वीडियो में अपने अनोखे परिवार की झलक फैंस को दिखाई है, जिसके बाद से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Sunny Deol: महिला के रवैये से नाराज हुए सनी दओल, सोशल मीडिया पर फैंस और ट्रोल्स के बीच छिड़ी बहस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : social media
वहीं, बात करें विक्की कौशल की आने वाली फिल्म के बारे में तो हाल ही में वह सारा अली खान के साथ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आए थे। वहीं अब विक्की कौशल फिल्म 'सैम बहादुर' में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Fasal Trailer: निरहुआ ने पहना नए भारत कुमार का चोला, ‘फसल’ के ट्रेलर में बिचौलियों से जूझते नजर आए दिनेश लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें