फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकमत अवॉर्ड 2019: विक्की कौशल और दीपिका पादुकोण को मिला सम्मान, देखें विनर्स की लिस्ट

Fri, 22 Feb 2019 10:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal, deepika padukone - फोटो : social media
बॉलीवुड में इन दिनों लगातार अवॉर्ड शो का आयोजन हो रहा है, जहां एक एक्टर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वो हैं इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक देने वाले एक्टर विक्की कौशल। 
विज्ञापन

2 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
लगभग हर अवॉर्ड शो में विक्की कोई ना कोई अवॉर्ड पाने में कामयाब रहे। एक बार फिर उन्हें लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया। विक्की को पाथ ब्रेकिंग परफॉर्मर ऑफ द ईयर (Path-breaking Performer Of The Year) से नवाजा गया।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो दीपिका पादुकोण के लिए बीता साल काफी अच्छा रहा था। विवादित फिल्म पद्मावत के लिए दीपिका को आइकॉनिक परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं उन्होंने लाइट मेकअप कर रखा था।

4 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
अवॉर्ड समारोह के दौरान जब दीपिका से पूछा गया कि वो शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने कहा कि 'वो शांत और इनोसेंट हैं। पिछले साढ़े चार साल में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। हां ये जरूर है कि अब भी काफी काम करना बाकी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rohit shetty - फोटो : social media
अवॉर्ड समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, सीएम की पत्नी अमृता फणनवीस, उद्धव ठाकरे, रश्मि ठाकरे, प्रफुल्ल पटेल, सुनील शिंदे, डायरेक्टर रोहित शेट्टी, एक्टर रितेश देशमुख, जरीन खान समेत कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें