एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अब बहुत कम दिन बचे हैं। राजस्थान में होने वाली इस शाही शादी का विवरण अभी तक गुप्त रखा गया है। शादी को लेकर अभी तक विक्की कौशल और कटरीना कैफ की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सवाई माधोपुर में होने वाली इस रॉयल वेडिंग में शामिल होने वाले मेहमानों के नाम तक गुप्त रखे गये हैं। हालांकि, मीडिया में आई खबरों की माने तो कई सेलेब्स के नाम गेस्ट लिस्ट में नहीं है जिनमें कियारा आडवाणी भी शामिल हैं।