मॉडल सागरिका शोना सुमन ने उल्लू एप के मालिक विभु अग्रवाल के खिलाफ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने विभु अग्रवाल के साथ अपनी पहली मुलाकात को बुरा अनुभव बताया और कहा कि उल्लू (ULLU) एप के प्रड्यूसर्स ने उनसे न्यूड क्लिप मांगे थे। शोना ने आरोप लगाया कि 'उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड' हार्डकोर पोर्न दिखाने वाला एप चला रहा है। उन्होंने कहा कि अभी उनके वकील व्यस्त हैं, जैसे ही फुर्सत मिलेगी वे विभु के खिलाफ केस दर्ज करेंगे। इससे पहले सागरिका पोर्नोग्राफी कंटेंट के मामले में फंसे व्यापारी राज कुंद्रा पर न्यूड ऑडिशन की मांग का आरोप लगा चुकी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सागरिका का कहना है कि जनवरी 2020 में पनवेल के एक स्टूडियो में हर्ष नाम के निर्माता ने उनसे कॉन्टैक किया और साथ काम करने की पेशकश की। उनसे कहा गया कि कुछ बोल्ड सीन होंगे और उन्हें सिर्फ क्लीवेज दिखाना होगा।