फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक शक्ति ठाकुर का निधन, बेटी मोनाली ठाकुर ने तस्वीरें साझा कर लिखा भावुक पोस्ट

Mon, 05 Oct 2020 05:14 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शक्ति और मोनाली ठाकुर - फोटो : Instagram: @monalithakur03
मशहूर गायक शक्ति ठाकुर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिता के निधन के बाद गायिका मोनाली ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। शक्ति ठाकुर ने सिर्फ एक गायक थे बल्कि वो बंगाली फिल्मों के एक्टर भी थे। शक्ति के निधन के बाद उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शक्ति और मोनाली ठाकुर - फोटो : Instagram: @monalithakur03
सिंगर मोनाली ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर अपना दुख बयां किया है। पिता के साथ तस्वीरें साझा कर कैप्शन में मोनाली ने लिखा, ''श्री शक्ति ठाकुर, मेरे पिता, मेरे सब कुछ, मेरे अस्तित्व की वजह, मेरे सबसे बड़े आलोचक और हौंसला बढ़ाने वाल और मेरे टीचर, कल हमें छोड़कर चले गए हैं। मैंने अपनी लाइफ में इनके जैसा विनम्र इंसान कभी नहीं देखा।'
 
विज्ञापन

3 of 5
शक्ति और मोनाली ठाकुर - फोटो : Instagram: @monalithakur03
इसके आगे मोनाली कैप्शन में लिखती हैं, 'वो कई चीजों के मास्टर थे। उनकी विनम्रता ने हमेशा मुझे सरप्राइज किया। बाबा आपके कारण ही मैंने सपनें देखना शुरू किया। आपकी ताकत ने ही मुझे आप जैसा मजबूत बनाया। आज मेरा दिल टूट गया है, लेकिन मुझे आपकी बेटी होने पर गर्व है। मैं जो भी जिंदगी में करुंगी उससे आपको गर्व होगा। मैं हमेशा आपके दिखाए रास्ते पर चलूंगी और केवल प्यार फैलाया करुंगी। मैं हमेशा आपके कीमती और बेइन्तहा प्यार के लिए शुक्रगुजार रहूंगी, जो आपने मुझे  दिया।'

4 of 5
Monali Thakur
पोस्ट के आखिर में मोनाली ने लिखा, 'मैं जानती हूं कि धरती पर ऐसा कोई नहीं हो, जो मुझे आप जैसा प्यार कर सके। आपने हमें छोड़कर जाने के दौरान भी कोई भी तकलीफ नहीं दी है। आप एक राजा की तरह ये दुनिया छोड़कर गए।' मोनाली के इस पोस्ट पर उनके फैंस शोक जाहिर कर रहे हैं और मोनाली को कमजोर न पड़ने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Monali Thakur
गौरतलब है कि इस साल ही मोनाली ने अपनी शादी का खुलासा किया था।  मोनाली ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले ही अपने विदेशी बॉयफ्रेंड माइक रिचर शादी की थी। माइक स्विट्जरलैंड बेस्ड रेस्त्रां के मालिक हैं। इसके साथ ही इस ही साल मोनाली मार्च में स्विट्जरलैंड में फंस गई थीं। जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था। उन्होंने बताया था कि वो लॉकडाउन की वजह से भारत नहीं आ पा रही हैं और ठीक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें