फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री के लिए फिर एक बुरी खबर, डॉ हाथी के बाद एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन

Tue, 17 Jul 2018 11:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रीता भादुड़ी
टीवी और फिल्मों में मां के रोल निभाने वाली रीता भादुड़ी का निधन हो गया है। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है । रीता इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं । रीता के निधन की जानकारी सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने ट्वीट करके दी ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रीता भादुड़ी
उन्होंने लिखा, 'बड़े दुख के साथ मैं ये सूचित कर रहा हूं कि अब रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं । उनका अंतिम संस्कार आज यानी 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे मुंबई में होगा । हम सबके लिए वो मां की तरह थीं। हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे।'

ये भी पढ़ें- 40 साल में कभी नहीं मिल पाया लीड हीरोइन का रोल, जया भादुड़ी की बहन कहने पर भड़की थीं रीता


 
विज्ञापन

3 of 6
रीता भादुड़ी
खबरों की मानें तो रीता पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। उनकी किडनी में समस्या बताई जा रही थी। इस वजह से उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। रीता इन दिनों ‘निमकी मुखिया’ में इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं।

 

4 of 6
रीता भादुड़ी
खाली समय में वो सेट पर ही आराम करती थीं । रीता 62 साल की थीं । उनकी सेहत और काम के प्रति लगन को देखते हुए उनकी सहूलियत के हिसाब से शेड्यूल तय किया गया था । रीता ने अपने काम के बारे में कहा था, 'बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों के डर से क्या काम छोड़ दें ।'
विज्ञापन

5 of 6
रीता भादुड़ी
'मुझे काम करना और व्यस्त रहना पसंद है । मुझे हर समय अपनी खराब हालत के बारे में सोचना पसंद नहीं, इसलिए मैं खुद को व्यस्त रखती हूं । मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इतनी सपोर्टिव और समझने वाली कास्ट और क्रू के साथ काम करने का मौका मिला है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रीता भादुड़ी
बता दें कि टीवी शो 'सारा भाई वर्सेज सारा भाई', 'अमानत', 'एक नई पहचान' और 'बाइबल की कहानियां' में नजर आईं रीता भादुड़ी ने दर्जनों फिल्मो में भी अहम रोल निभाया है । बता दें कि कुछ दिन पहले ही 'तारक मेहता...' डॉ हाथी का भी निधन हो गया था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें