फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के प्रोडक्शन हाउस को मेनका गांधी का निर्देश, यौन उत्पीड़न पर जल्द सौंपे रिपोर्ट

Tue, 17 Jul 2018 10:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
menka gandhi
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को बॉलीवुड के प्रोडक्शन हाउस को उनके द्वारा बनाई आंतरिक शिकायत समिति (ICC) को मिलने वाली यौन शोषण की शिकायतों की रिपोर्ट सौपने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मेनका गांधी
मेनका गांधी ने ट्वीट किया, 'एक जिम्मेदार कर्मी के तौर पर सभी लोग कानून का पालन करने के लिए बाध्य हैं, मैं बॉलीवुड की सभी निर्माण कंपनियों को ऐसा करने तथा ICC में दर्ज शिकायतों की रिपोर्ट सौंपने का आग्रह करती हूं।'

 
विज्ञापन

3 of 5
मेनका गांधी
मेनका गांधी ने पिछले साल 24 प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों को भारत के 2013 के यौन शोषण अधिनियम का पालन करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था भारतीय कानून के अंतर्गत वे सभी कर्मियों को सुरक्षित और समावेशी कामकाजी वातावरण प्रदान करने के लिए नैतिक और कानूनी रूप से जिम्मेदार हैं।
 

 

4 of 5
मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड की सात निर्माण कंपनियों ने मेरे आग्रह को पहले ही स्वीकार कर लिया है और वे कार्यस्थल पर यौन शोषण अधिनियम से जुड़ गई हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यौन शोषण
बता दें पिछले साल कई हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने फिल्म निर्माता हार्वे वींस्टीन पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद शुरू हुए 'मी टू' अभियान की शुरुआत की थी जिसका असर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिला। बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें