फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस जीनत अमान से छेड़छाड़, WhatsApp पर अश्लील मैसेज मिलने से परेशान होकर अब उठाया ये कदम

Wed, 31 Jan 2018 08:05 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी युवक का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना बताया जा रहा है। जो कभी फिल्ममेकर हुआ करता था। कुछ लोगों ने उसे रियल एस्टेट के कारोबार में सक्रिय भी बताया है।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
पुलिस के मुताबिक सरफराज उर्फ अमन खन्ना उम्र 38 साल ने जीनत के घर के परिसर में आकर पहले तो सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी की फिर मारपीट कर दी। आरोपी पिछले कई दिनों से जीनत को WhatsApp पर अश्लील मैसेजेस भी भेज रहा था।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : SELF
पुलिस ने 354 (द), 509 आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत सरफराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस फरार सरफराज की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि सरफराज मानसिक रूप से परेशान है. उसके खिलाफ बांगुर नगर में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Zeenat Aman
बता दें कि 19 नवम्बर 1951 को जन्मी जीनत अमान 66 साल की हो चुकी हैं। 1970 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था। अपने दौर में बोल्डनेस को भी जीनत अमान ने नई परिभाषा दी। कैमरे के सामने हिचक तोड़ वे बिंदास तरीके से पेश आतीं और यही कारण है कि उनके फैंस ने सेक्स सिम्बल खिताब से जीनत को नवाजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें