फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' हुई ऑनलाइन लीक, लोग ऐसे कर रहे फ्री में डाउनलोड, भंसाली को हो सकता है इतना नुकसान

Wed, 31 Jan 2018 08:05 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की एंट्री पहले वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में हो चुकी है। लंबे वीकेंड का फायदा 'पद्मावत' को मिल ही गया, फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड में 146 करोड़ की कमाई दर्ज करवा ली है। बॉक्स ऑफिस के इन लेटेस्ट आंकड़ो के साथ पद्मावत शाहिद कपूर की पहली 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म बन गई है। मगर फिल्म के निर्माता और दीपिका, शाहिद, रणवीर के लिए एक बुरी खबर है।

विज्ञापन

2 of 4

काफी विवादों के बाद किसी तरह भारत के कुछ राज्यों में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' पूरी की पूरी ऑनलाइन लीक हो गई है और लोग इसे धड़ल्ले से मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं। 164 मिनट लंबी फिल्म 'पद्मावत' कई मूवी वेबसाइट पर लीक हो चुकी है। इतना ही नहीं फिल्म को कई लोग डाउनलोड कर चुके हैं। वैसे आपको बता दें कि फिल्में ऑनलाइन डाउनलोड करना पायरेसी कानून के तहत गैरकानूनी है। इसलिए यदि आप इन वेबसाइट्स पर जाकर फिल्म डाउनलोड करते हैं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : SELF

'पद्मावत' को भारत में कई वेबसाइट्स से डाउनलोड किया जा रहा है। इनमें aeonsource, bigdaddymovies, moviespur, rdxhd समेत कई अन्य वेबसाइट भी शामिल हैं। यहां से ना सिर्फ मूवी फ्री में डाउनलोड की जा सकती है बल्कि ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। बता दें कि हमारे देश में पायरेसी कानून के तहत यदि कोई ऑनलाइन फिल्म देखता है तो वह कानून का उल्लंघन करता है और इसके तहत दोषी को 3 साल तक की सजा हो सकती है।

विज्ञापन

4 of 4

फिल्म 'पद्मावत' के ऑनलाइन लीक होने से फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और निर्माता कंपनी वायकॉम 18 को काफी नुकसान हो सकता है। हालांकि, भारी विरोध के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस कर रही है और 5 दिनों में ही 146 करोड़ कमा चुकी है।
 



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें