फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Gokhale: ऐश्वर्या के पिता का रोल निभाने वाले विक्रम गोखले की हालत नाजुक, 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती

Wed, 23 Nov 2022 04:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत नाजुक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता पिछले 15 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज के बावजूद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अभिनेता पर डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है। उन्हें इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जब डॉक्टर्स से अभिनेता के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई, तब उन्होंने कोई भी सूचना देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभिनेता के परिवार वाले उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। हालांकि, अभी तक अभिनेता के परिवार वालों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
vikram gokhale - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि विकम गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें 1990 में आई अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेता ने 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा' और 'मिशन मंगल' जैसी बॉलीवुड की हिट फिल्मों में भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें