बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, कॉमेडियन और राइटर कादर खान अब हमारे बीच नहीं रहे । कनाडा के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली । कादर खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे । उनके दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया था। कादर खान के बेटे सरफराज ने बताया कि वो दिन में ही कोमा में चले गए थे । कादर खान ने 45 साल तक बॉलीवुड में राज किया और दर्शकों के दिल में जगह बनाई । जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में...
विज्ञापन
2 of 9
kader khan
कादर खान ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की। साथ ही कई फिल्मों की कहानी और डायलॉग्स भी लिखे। कादर खान का जन्म काबुल, अफगानिस्तान में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोफेसर के तौर पर की थी। कादर खान का बचपन बड़ी ही गरीबी में बीता। उनके पास पहनने के लिए चप्पल तक नहीं होते थे।
विज्ञापन
3 of 9
kader khan
भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद कादर खान का परिवार भारत आकर बस गया था। कादर खान के दो भाई थे जिनका बचपन में ही निधन हो गया था। कादर खान के जन्म के समय उनकी मां मुंबई आ गई थीं। कादर एक इंजीनियरिंग छात्र थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद वो सिद्दिकी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हो गए।
4 of 9
kader khan
कादर खान को अभिनय करना अच्छा लगता था । वो कॉलेज के समय में अभिनय में हिस्सा लिया करते थे। एक बार दिलीप कुमार ने उनका अभिनय देखा और उन्हें बहुत अच्छा लगा। इसके बाद दिलीप कुमार ने कादर खान से अपनी फिल्मों में काम करने के लिए बोला। कादर खान की पहली फिल्म 'दाग' थी। इस फिल्म में कादर खान वकील के रूप में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 9
kader khan
कादर खान ने उस दौर की हिट फिल्म 'रोटी' के डायलॉग्स लिखे थे। इस फिल्म के लिए मनमोहन देसाई ने उन्हें एक लाख 20 हजार रुपए फीस दी थी। उस दौर में यह फीस बहुत बड़ी थी। कादर खान ने फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी काम किया। उनका शो 'हंसना मत' काफी लोकप्रिय हुआ था। कादर खान को एक कॉमेडियन के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन
6 of 9
Kader Khan
कादर खान को 9 बार बेस्ट कॉमेडियन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। कादर खान कब्रों के बीच बैठकर डायलॉग्स लिखा करते थे। कादर खान अश्लील और डबल मीनिंग डायलॉग्स भी लिख चुके हैं। जिसके लिए उन्हें लोगों से काफी बुराई भी सुनने को मिली थी। कुछ समय पहले कादर खान ने डायरेक्टर फौजिया अर्शी की फिल्म 'हो गया दिमाग का दही' में काम किया था।
विज्ञापन
7 of 9
kader khan
- फोटो : twitter
फौजिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कादर खान बहुत बीमार रहते हैं। लेकिन उनकी फैमिली उनका बिलकुल भी ख्याल नहीं रखती थी । उन्होंने बताया कि कादर खान इलाज के लिए बाबा रामदेव के आश्रम गए थे। वहां उनकी हालत में सुधार हो रहा था। उन्होंने व्हीलचेयर से उठकर चलना शुरू कर दिया था।
8 of 9
kader khan
रामदेव ने उनके बेटों से कहा कि उन्हें थोड़ा वक्त और दें वो उन्हें पूरी तरह ठीक कर देंगे। लेकिन कादर के बेटे उन्हें 15 दिन में ही घर वापस ले गए। कादर खान के तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा कद्दुस ही कादर खान का ख्याल रखता था। वो इसी बेटे के साथ कनाडा में रहते थे । फौजिया ने बताया कि कादर खान को लगता था कि लोग उन्हें पूरी तरह से भूल चुके हैं।
उन्हें कोई भी फोन नहीं करता और ना ही उनका हाल-चाल जानने की कोशिश करता। सिर्फ अमिताभ बच्चन ही उन्हें कॉल करते थे। कादर खान को इस बात का बहुत दुख था कि उन्होंने इंडस्ट्री के लिए इतना कुछ किया लेकिन आज तक उन्हें पद्दमश्री जैसे सम्मान का हकदार नहीं समझा गया। कादर खान ने अपने दिल के सारे गम फौजिया के साथ शेयर किए थे।