बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर कादर खान अब हमारे बीच नहीं रहे। वह 81 वर्ष के थे। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कनाडा के अस्पताल में कादर खान ने अंतिम सांस ली। कादर खान का निधन शाम 6 बजे हुआ। कादर खान ने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। अफगानी मूल के कादर खान ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए। हालांकि उन्हें कॉमिडी रोल्स में सबसे ज्यादा पसंद किया गया।