फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venky Mama: चिरंजीवी नहीं होते तो हिमालय चला गया होता संन्यास लेने, डायमंड जुबली फंक्शन में वेंकटेश की मस्ती

Thu, 28 Dec 2023 10:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

वेंकटेश के 75 फिल्मों के अद्भुत सिनेमाई सफर का उत्सव मनाने के लिए हैदराबाद में एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वेंकी मामा मस्ती करते और दिलचस्प किस्से सुनाते नजर आए। 
विज्ञापन
1 of 5
वेंकी मामा-डायमंड जुबली फंक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुपरस्टार वेंकटेश उन गिने चुने साउथ सितारों में हैं जिनसे साउथ के साथ साथ हिंदी सिनेमा के दर्शक भी खूब प्यार करते हैं। अपने प्रशंसकों के बीच वह वेंकी मामा के नाम से मशहूर हैं। वेंकटेश के 75 फिल्मों के अद्भुत सिनेमाई सफर का उत्सव मनाने के लिए हैदराबाद में एक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर वेंकी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं अब तक हिमालय चला गया होता, अगर चिरंजीवी नहीं होते।”
विज्ञापन

2 of 5
वेंकी मामा-वेंकटेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेंकटेश बताते हैं कि, जब उन्होंने चिरंजीवी को नौ साल के ब्रेक के बाद कैदी न.150 से ब्लॉकबस्टर एंट्री करते हुए देखा, तो उनसे प्रेरणा ले कर उन्होंने भी रुक कर अपने फैंस और दर्शकों का मनोरंजन करते रहने का निर्णय लिया। वेंकटेश की इस बात से पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

3 of 5
अनाड़ी-वेंकटेश-करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता वेंकटेश ने कहा, “हमें रुकना नहीं चाहिए। अपना काम करते रहना चाहिए।” इस मौके पर अभिनेता नानी ने कहा, “मैं चाहता हूं कि वेंकी सर और फिल्में करें ताकि मैं भी अपनी 75 फिल्में पूरे करने पर आयोजन का उत्सव वेंकी सर के साथ मना सकूं और तब तक वो 150 फिल्में कर चुके होंगे।”

Singham Again: इस दिन से फिर शूटिंग शुरू करेंगे अजय देवगन, पढ़िए कहां तक पहुंची रोहित के कॉप यूनिवर्स की कहानी

4 of 5
वेंकी मामा-डायमंड जुबली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस समारोह में तेलुगु फिल्म जगत की नामी हस्तियों मेगास्टार चिरंजीवी, ब्रह्मानंदम के साथ साथ कलाकारों की नई पीढ़ी से नानी, अदिवी शेष, एंड्रिया, राणा, अली, सुरेश बाबू, श्री विष्णु, श्रद्धा श्रीनाथ, शैलेश कोलानु भी शामिल हुए। वेंकटेश की नई फिल्म ‘सैंधव’ 13 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें वह एक गुस्सैल पिता के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानू ने किया है।

Year Ender 2023: सबसे तेज 100 करोड़ कमाने में ये फिल्में रही इस साल नंबर वन, जानिए किसकी फिल्म रही फिसड्डी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘सैंधव’ में वेंकटेश के साथ अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ नजर आएंगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रूहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, आर्य, बेबी सारा महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रहे हैं। 13 दिसंबर 1960 को जन्मे वेंकटेश का पूरा नाम दग्गूबाती वेंकटेश है। उनके पिता डी रामानायडु तेलुगु फिल्मों के बड़े निर्माता रहे और उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सुरेश प्रोडक्शंस के नाम से स्थापित की थी। सुरेश बाबू, वेंकटेश के बड़े भाई हैं। सुरेश बाबू के बेटे राणा दग्गुबाती को फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद से हिंदी पट्टी के दर्शक खूब पहचानते रहे हैं।

Alia Bhatt: आलिया ने बांधे राम चरण की तारीफों के पुल, 'आरआरआर' में साथ काम करने का अनुभव भी किया साझा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें