फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड सीन्स के लिए फेमस थीं जैस्मिन, अंडरवर्ल्ड डॉन से परेशान होकर छोड़ी फिल्में, अब गुमनाम है 'वीराना' की खूबसूरत एक्ट्रेस?

Sat, 09 May 2020 09:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मिन - फोटो : ट्विटर
टीवी पर हाल ही में एक चैनल पर भूतिया फिल्म वीराना का प्रसारण हुआ। फिल्म से ज्यादा चर्चा इसकी हीरोइन पर हुई जो रातों रात कहीं गायब हो गई। सोशल मीडिया पर फैंस इस हीरोइन के बारे में जानना चाहते हैं। इस खूबसूरत हीरोइन ने बेशक इस फिल्म में एक भूत का किरदार निभाया लेकिन इसी फिल्म के जरिए वो रातोंरात स्टार बन गई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
जैस्मिन - फोटो : ट्विटर
हम इस हीरोइन की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर इसी हीरोइन के बारे में खोजा जा रहा है और हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि वो कहां हैं? इस हीरोइन का नाम है जैस्मिन। 'वीराना' के बाद जैस्मीन ने कई और हॉरर फिल्मों में काम किया जिनमें 'बंद दरवाजा', 'डाक बंगला' और 'पुरानी हवेली' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मिन - फोटो : ट्विटर
लेकिन आज उनका कुछ अता-पता नहीं है। कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन जैस्मिन की खूबसूरती पर फिदा हो गया था। जैस्मिन के पास रोजाना अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि जैस्मिन अंडरवर्ल्ड से इस हद तक परेशान हो गईं थीं कि उन्होंने हमेशा के लिए भारत छोड़ दिया और गुमनाम हो गईं।

4 of 5
जैस्मिन - फोटो : ट्विटर
आज भी जैस्मिन की कोई खबर नहीं है। कुछ लोग कहते हैं कि वो शादी करके विदेश में रह रही हैं तो कुछ का मानना है कि अब इस दुनिया में ही नहीं हैं। उनका कोई सोशल मीडिया अकाउंट भी नहीं है। यानी जैस्मिन के बारे में किसी के भी पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मिन - फोटो : ट्विटर
वैसे बता दें कि जैस्मिन इस हीरोइन का असली नाम नहीं था। फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने की वजह से उन्होंने अपना नाम जैस्मिन रखा।  याद दिला दें कि वीराना में जैस्मिन ने हॉरर किरदार और नॉर्मल किरदार दोनों ही निभाए थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें