फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में सोनाक्षी सिन्हा ने उठाया बड़ा कदम, स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए शुरू की मुहिम

Sat, 09 May 2020 09:28 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
कोरोनावायरस से जंग में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पीपीई किट्स (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) जुटाने में सहयोग के लिए आगे आई हैं। उनके अनुसार स्वास्थ्य कर्मी इस महामारी से लड़ने में पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालते हुए लोगों की सेवा कर रहे हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए बेहत जरूरी पीपीई किट्स उन्हें पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
इसके लिए सोनाक्षी एक पहल कर रही हैं जिसके माध्यम से वह अपने फैंस से लेकर सभी लोगों से आगे आकर पीपीई किट दान करने की अपील कर रही हैं।इस पहल के जरिए जो लोग अपनी सक्रिय भागेदारी दिखाते हैं सोनाक्षी उनको खास अंदाज में शुक्रिया अदा करेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
दरअसल सोनाक्षी ने बताया है कि जो लोग 25 से 100 किट दान में देते हैं सोनाक्षी उन्हें फेसबुक पर निजी तौर पर संदेश भेज कर आभार जताएंगी। वहीं जो लोग 100 से 200 किट देंगे उनके लिए सोनाक्षी वीडियो संदेश के जरिए शुक्रिया अदा करेंगी वहीं 200 से अधिक किट दान देने वालो से सोनाक्षी वीडियो कॉल के जरिए मुखातिब होंगी।

4 of 5
sonakshi sinha - फोटो : amar ujala
इस बारे में सोनाक्षी बताती हैं,  'हमारे डॉक्टर्स, नर्स और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों की देखभाल और हमारी सुरक्षा कर रहे हैं। मेरे अनुसार अपनी फिक्र न कर दूसरों की जान की रक्षा करने से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है। बदकिस्मती से अस्पतालों में पीपीई किटों की कमी सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
सोनाक्षी आगे कहती हैं,'इसके चलते इन बहादुरों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इस पहल के जरिए मैं अपने सभी फैंस से पीपीई किट्स का दान करने की अपील कर रही हूं। यह किट्स सीधे तौर पर अस्पताल पहुंचाई जाएगी। यह आज के समय की जरूरत है और मैं  आशा करती हूं कि हम सब एक साथ इस जंग का मुकाबला करेंगे।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें