फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, खुद को बताने लगी थी शाहिद की पत्नी

Mon, 17 Apr 2017 05:05 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स रहे हैं जिन्हें बढ़िया लॉन्च तो मिला लेकिन वो वैसा करिश्मा नहीं दिखा पाए जैसी उम्मीद थी। फिल्में ना चलने के चक्कर में जहां कई स्टार किड्स गुमनाम हो गए तो कई ऐसे स्टार किड्स रहे जो फ्लॉप होने के बाद भी फिल्मों से मोह नहीं छुड़ा पाए और ओझी हरकतों पर उतर आए।

ये भी पढें - इस रेप सीन के बाद सहम गईं थीं माधुरी, विलेन से कह दिया था, 'मुझे हाथ न लगाना'
 
विज्ञापन

2 of 6
वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर
ऐसी ही एक हीरोइन थीं वास्तविकता पंडित। वास्तविकता मशहूर एक्टर राज कुमार की बेटी हैं और वो उस वक्त चर्चा में आईं जब शाहिद कपूर ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वास्तविकता ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन एक दशक तक लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और वो मात्र एक स्ट्रगलर बनकर रह गईं। पिता के स्टारडम और रसूख का भी कोई फायदा नहीं मिला।

ये भी पढें - FlashBack : जब अमिताभ के पीछे पड़ गई सनकी फैन, कमरे में ही खोल दी थी साड़ी
 
विज्ञापन

3 of 6
वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर
कहीं ना कहीं वास्तविकता पंडित के ऊपर ये बात हावी थी कि उनके पिता राज कुमार इतने बड़े सुपरस्टार रहे जबकि वो एक इंच मात्र भी अपने पिता जैसा नहीं बन पाईं शायद इसीलिए पब्लिसिटी में बने रहने के लिए वास्तविकता ने ऐसी हरकतें करनी शुरू कर दीं, जिससे उनके करीबी भी चौंक गए थे।

लेकिन हद तो तब हो गई जब वो शाहिद कपूर के पीछे हाथ धोकर पड़ गईं थीं। शाहिद जहां भी जाते वास्तविकता उन्हें फॉलो करतीं। यहां तक कि शाहिद जब भी अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती और कहती कि वो उनकी सबसे बड़ी फैन है। लेकिन सच्चाई कुछ और थी। वास्तविकता मन ही मन शाहिद से प्यार करने लगी थीं। शाहिद के लिए उनका प्यार एक जुनून की शक्ल ले चुका था।

ये भी पढें - फिल्में ना मिलीं तो नाम बदल कर हेलन के साथ डांस करने लगा था ये हीरो
 

4 of 6
वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर
शाहिद पर वो इस कदर मर मिटी थीं कि वो उनकी हर एक हरकत पर नजर रखतीं...यहां तक कि उन्होंने शाहिद के और करीब रहने के चक्कर में उन्हीं के घर के पास एक फ्लैट ले लिया। शाहिद ने पहले तो वास्तविकता और उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो मजबूरन शाहिद को वास्तविकता के खिलाफ कठोर कदम उठाना पड़ा।


ये भी पढें - रेप सीन का बदला लेने के लिए इस हीरोइन ने प्रेम चोपड़ा के साथ किया कुछ ऐसा, सकपका उठे थे


 
विज्ञापन

5 of 6
वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर
वास्तविकता खुद को शाहिद की पत्नी बताती थीं और सभी लोगों से यही बात कहतीं। कई बार तो वो शाहिद के घर पहुंच जातीं और उनके घर का दरवाजा खटखटाती रहतीं। वास्तविकता को कोई बीमारी नहीं थी और ना ही वो किसी पागलपन का शिकार थीं, इसीलिए उनकी ऐसी हरकतें उनके करीबियों को चौंका रही थीं।

कुछ लोगों को कहना था कि लगातार फ्लॉप के चलते वास्तविकता का ये हाल था। असफल डेब्यू के बाद वास्तविकता को लेकर निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने 2000 में फिल्म 'दिल भी क्या चीज है' बनाई जिसमें उनके अपोजिट एक्टर अर्जन बाजवा थे।

लेकिन एन मौके पर निर्देशक ने उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया। निर्देशक का कहना था कि वास्तविकता में एक्टिंग हुनर नहीं है और इसीलिए उन्हें फिल्म से रिप्लेस किया गया। उन्होंने वास्तविकता को सिर्फ इसलिए साइन किया क्योंकि वो राज कुमार की बेटी हैं।

ये भी पढें -  प्रेग्नेंसी के बावजूद करना पड़ा था रेप सीन, रात भर रोती रही थी ये हीरोइन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर
वास्तविकता अपने साथ इस तरह के व्यवहार से काफी दुखी थीं। दस सालों के कड़े संघर्ष के बाद भी वास्तविकता बॉलीवुड में अपनी जगह नहीं बना पाईं, गनीमत है कि वो डिप्रेशन में नहीं गईं और ना ही कोई गलत कदम उठाया, लेकिन ना जानें क्यों वो अजीब सा बर्ताव करने लगीं थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वास्तविकता का ऐसा रवैया शायद उनके बचपन की वजह से था। दरअसल राज कुमार अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थे। वो उन्हें घर से बाहर तक नहीं निकलने देते थे। कहा जाता है कि जब तक वो जिंदा रहे तब तक उन्होंने इसी बात की कोशिश की कि उनकी बेटी फिल्मों में काम ना करे।

जानकारों के मुताबिक, पहली बार जब राजकुमार किसी इवेंट में वास्तविकता को लेकर गए वो उनके बेटे पुरू की डेब्यू फिल्म थी 'बाल ब्रहमचारी', लेकिन आज वास्तविकता पंडित कहां हैं और किस हाल में हैं इसकी कोई जानकारी नहीं।

ये भी पढें - दौलत-शोहरत के बावजूद भी अकेली रह गई ये हीरोइन, करने वाली थी सुसाइड

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें