फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से इंजीनियरिंग पढ़कर लौटे वरुण को यूं मिली ‘बंटी और बबली 2’, कानपुर से है ये खास कनेक्शन

Mon, 09 Nov 2020 07:10 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
बंटी और बबली 2 की शूटिंग हुई पूरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कभी पूरब का मैनचेस्टर कहलाने वाले शहर कानपुर ने हिंदी सिनेमा को कई नामी हस्तियां दी हैं। डेविड धवन यहीं पढ़े लिखे। अभिजीत ने यहीं के हेलियंस म्यूजिक बैंड से गाने की शुरूआत की और अब आ रहे हैं वरुण वी शर्मा। यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत करने जा रहे वरुण सोमवार का दिन अपने माता पिता के आशीर्वाद के साथ मना रहे हैं। दरअसल नौ नवंबर उनका जन्मदिन होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण वी शर्मा - फोटो : instagram/varun.v.sharma
अपनी पृष्ठभूमि के बारे में पूछे जाने पर वरुण बताते हैं, “मैंने ऑस्ट्रेलिया में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और वहीं मैंने विज्ञापन फिल्में बनाने में अपना करियर शुरू कर दिया था। मुंबई आने पर मैंने ‘किल दिल’ मुझे सहायक निर्देशक के तौर पर पहली नौकरी मिली।‘'
विज्ञापन

3 of 5
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'‘उसके बाद मैंने ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में अली अब्बास जफर के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। आदि सर (आदित्य चोपड़ा) को पता था कि मैं लिखता अच्छा हूं तो इस प्रकार से मुझे पहले ‘बंटी और बबली 2’ लिखने को मिली और फिर इसके निर्देशन की बागडोर भी मुझे ही सौंप दी गई।”

4 of 5
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिन लोगों ने ‘बंटी और बबली’ देखी है उन्हें पता है कि नए जमाने के इन दोनों ठगों का कानपुर कनेक्शन क्या है। कानपुर के मशहूर ‘ठग्गू के लड्डू’ वाले अब भी दुखी है कि यशराज फिल्म्स वाले ‘बंटी और बबली 2’ शूट करने उनके यहां नहीं आए। लेकिन इस साल सब कुछ कोरोना के हवाले रहा। वरुण कहते हैं, “कोविड-19 की मौजूदगी में खेल के नियम यकीनन बदल गए हैं। जब तक कोई वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक जिंदगी जीने का नया तरीका यही रहने वाला है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल जन्मदिन पर वह ईश्वर से क्या मांग रहे हैं, ये पूछने पर वरुण तपाक से कहते हैं, “मेरी इच्छा है कि फिल्म देखने के बाद ऑडियंस ‘बंटी और बबली 2’ पर वैसा ही प्यार बरसाए, जितने प्यार से हमने यह फिल्म बनाई है।” ‘बंटी और बबली 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें