फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला से मुलाकात में बोले 'चूचा', क्राइम मास्टर गोगो और मोगैंबो की लिस्ट में जुड़ना फख्र की बात

Tue, 25 Jun 2019 11:04 AM IST
shrilata biswas अक्षित त्यागी, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Varun Sharma - फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा में कम ही कलाकार ऐसे हुए हैं जिन्हें उनके किरदारों के नाम से पुकारा जाता है। ऐसे ही एक अभिनेता हैं वरुण शर्मा जिनके साथ उनकी पहली ही फिल्म फुकरे का किरदार चूचा फेविकोल से चिपक गया है। वरुण की दो फिल्में अर्जुन पटियाला और खानदानी शफाखाना जल्द रिलीज होने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Varun Sharma - फोटो : file photo
फिल्म अर्जुन पटियाला बतौर अभिनेता आपको कितना मजबूत करने वाली है?
यह फिल्म आज तक बनी सारी कॉमेडी फिल्मों का उनवान है। यह एक अलग ही तरह का प्रयोग है। स्पूफ कॉमेडी हिंदी सिनेमा में कम ही बनी है। विदेश में मीट द स्पार्टन्स, आई नो व्हॉट यू डिड लास्ट समर जैसी फिल्में खूब बनती हैं। हिंदी सिनेमा में वैसा ही कुछ करने की कोशिश इस फिल्म में की गई है। जाहिर सी बात है इतनी अलहदा फिल्म में जब आप काम करते हैं तो बतौर अभिनेता आपका एक नया आयाम लोगों को दिखता है।
विज्ञापन

3 of 6
varun sharma - फोटो : social media
फिल्म का ट्रेलर कहता है कि पुलिस पर बनी ये 245वीं पिक्चर है, क्या ये फिल्म पुलिस किरदारों पर बनी फिल्मों का स्पूफ (मजाक) है?
हम किसी और पर नहीं बल्कि खुद ही पर हंस रहे हैं। अपना ही मजाक बना रहे हैं। न ये सिंघम का मजाक है और न ही सिंबा का। इस फिल्म के अंदर अपनी ही एक कहानी है। आप देखेंगे कि फिल्मों के सेट के पीछे बातें होती हैं वही हम इस फिल्म में कर रहे हैं। हम हिंदी सिनेमा की किसी फिल्म का मजाक बिल्कुल नहीं बना रहे, यह पूर्ण रूप से नया विषय और नई कहानी है। 

4 of 6
varun sharma - फोटो : social media
आपके अभिनय में लोगों को काफी विविधता दिखती है, फिर आप कॉमेडी रोल्स ही क्यों करते हैं? 
मैं चार-पांच साल पहले जब मुंबई आया तो थियेटर किया करता था। उस वक्त मैं अश्वत्थामा जैसे नाटकों में गंभीर किरदार ही करता था। मुझे तो कभी लगा ही नहीं कि मैं कॉमेडी भी कर सकता हूं। फुकरे रिलीज हुई और लोगों की प्रतिक्रिया देखी तो पता चला कि मुझमें लोगों को हंसाने वाली काबिलियत भी है। मैं अनुराग कश्यप, बिजॉय नांबियार जैसे लोगों के साथ भी काम करना चाहता हूं। 
विज्ञापन

5 of 6
varun sharma - फोटो : social media
आपको आपके नाम से कम और चूचा के नाम से ज्यादा जानते हैं। किसी अभिनेता के लिए यही सबसे बड़ी कामयाबी होती है, आपका क्या कहना है इस बारे में?
सच पूछिए तो इस किरदार वाले नाम से बाहर निकलने का मैं भी दबाव महसूस करता हूं। अर्जुन पटियाला शायद इसे मेरा नाम ओनीडा सिंह कर दे या अगली फिल्म छिछोरे कर दे। लेकिन मुझे कोई चूचा बुलाता है तो मुझे अच्छा लगता है। कुछ ही ऐसे किरदार हैं जिनके नाम लोगों को आज तक याद हैं जैसे मोगैंबो, शाकाल, क्राइम मास्टर गोगो, मजनू भाई, मुन्ना भाई, सरकिट आदि। इस लिस्ट में मेरा नाम शुमार होना एक बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varun sharma - फोटो : social media
चूचा की शोहरत ने आपका संघर्ष कितना कम कर दिया?
मुझे लगता है मेरा संघर्ष आखिर तक जारी रहेगा। अब काम पाने का संघर्ष तो नहीं है पर अब किरदारों के चयन का संघर्ष है। अब मुझे ऑडीशन देने नहीं जाना होता। लोग सीधे कहानी सुनने के लिए बुलाते हैं। पहली बार जब बिना ऑडीशन के सीधे कहानी सुनने के लिए मुझे बुलाया गया तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। ये उस अहसास के आंसू थे कि ऑडीशन का दौर अब खत्म हो गया। 

अर्जुन पटियाला और खानदानी शफाखाना के ट्रेलर्स में आपकी काफी तारीफ हो रही है, अब इनके बाद कौन सी फिल्में कर रहे हैं?
इन दोनों के बाद नीतेश तिवारी की फिल्म छिछोरे रिलीज होगी। इसके अलावा राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर के साथ रूही अफजा भी कर रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें