फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को याद करते हुए इमोशनल हुईं देवरानी, कपूर खानदान की सालों पुरानी तस्वीर की शेयर

Tue, 25 Jun 2019 09:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेेवी का अचानक निधन सभी के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। श्रीदेवी के जाने के बाद आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं। श्रीदेवी के परिवार के सदस्य सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब उनकी ऐसी ही एक पुरानी तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
sridevi - फोटो : social media
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर उस वक्त की है जब मुंबई में अनिल कपूर के घर एक पार्टी हुई थी जिसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए थे। इसमें बोनी कपूर, श्रीदेवी, सुनीता कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर को देख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi - फोटो : social media
सुनीता कपूर ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- 'थ्रोबैक।' साथ ही उन्होंने टूटेे दिल वाली इमोजी भी बनाई। तस्वीर में परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश लग रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। श्रीदेवी के जाने के इतने समय बाद भी जाहिर है सुनीता उन्हें मिस कर रही हैं।

4 of 5
Sridevi and Boney Kapoor - फोटो : social media
बता दें कि पिछले साल फरवरी में श्रीदेवी भतीजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। यहीं होटल के कमरे के बाथरूम में उनकी मौत हुई। जब तक बोनी कपूर कमरे में पहुंचे तब तक श्रीदेवी की मौत हो चुकी थी। अब बोनी अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी को अकेले संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi boney kapoor - फोटो : file photo
बोनी कपूर ने श्रीदेवी के अंतिम क्षणों के बारे में बात करते हुए कहा था- 24 की सुबह श्रीदेवी ने मैसेज किया 'पापा मैं तुम्हें मिस कर रही हूं।' श्रीदेवी प्यार से बोनी को 'पापा' बुलाती थीं। जवाब में बोनी ने लिखा- 'मैं भी तुम्हें मिस कर रहा हूं' श्रीदेवी को नहीं पता था कि बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए शाम की फ्लाइट बुक कर चुके हैं। शाम 6:30 बजे के करीब वे दुबई के होटल पहुंचे थे। श्रीदेवी उन्हें देखकर बहुत खुश हुई थीं लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये मुलाकात चंद लम्हों के लिए ही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें