बॉलीवुड में स्टार पॉवर हासिल करने की ओर तेजी से बढ़ रहे वरुण धवन अपने करियर को लेकर खासे गंभीर हैं। एक तरफ वरुण की 'जुड़वा 2' फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर छाने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ वो सोशल मीडिया से दूर होने जा रहे हैं। जी हां, खबर सच है। आगे जानें, आखिर क्यों सोशल मीडिया दूर हो रहे हैं वरुण धवन...
विज्ञापन
2 of 5
varun dhawan
वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' को लेकर खासे उत्साहित हैं। इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया से तौबा करने का फैसला लिया है। खुद वरुण धवन के करीबियों ने ये जानकारी दी है कि वो शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहने वाले हैं। आगे जानें, 'अक्टूबर' को लेकर और भी बहुत सारी खास बातें...
विज्ञापन
3 of 5
वरुण धवन
वरुण धवन ने दो साल पहले 'बदलापुर' जैसी हार्डकोर एक्शन रीवेंज ड्रामा फिल्म करके दर्शकों के साथ ही समीक्षकों को भी चौंका दिया था। वो फिर से उसी जुनून के साथ गंभीर भूमिकाएं करने वाले हैं। ताकि बॉलीवुड में वो अपना स्टार पॉवर बरकरार रख सकें। आगे जानें, 'अक्टूबर' के डायरेक्टर के बारे में...
4 of 5
JUDWAA 2
वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' के डायरेक्टर शूजित सिरकर होंगे। वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म 'जुड़वा 2' की रिलीजिंग के बाद 'अक्टूबर' पर काम करना शुरू करेंगे। इस फिल्म पर वो पूरा ध्यान लगा पाएं, इसीलिए वो सोशल मीडिया से दूर रहने वाले वाले हैं।
वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू 'जुड़वा 2' में लीड रोल में हैं। ये फिल्म सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' की रीमेक है। खास बात ये है कि दोनों ही फिल्मों का निर्माण वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने ही किया है।
'कुंवारे' सलमान खान ने फैंस को दी चौंकाने वाली खबर, बोले-अगले दो साल में बनूंगा बाप