फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया बचपन का दोस्त, वायरल होते ही डिलीट किया ये वीडियो

Mon, 24 Feb 2020 02:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन और पीएम मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वरुण अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में वरुण धवन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया। वीडियो में वरुण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वरुण ने कुछ वक्त के बाद ही इस वीडियो को डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।
विज्ञापन

2 of 5
Varun Dhawan - फोटो : Instagram
दरअसल फिलहाल वरुण धवन फिल्म कुली नंबर वन के शूट में बिजी हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ सारा अली खान नजर आ रही हैं। शूटिंग सेट से पहले भी कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो चुके हैं। ऐसे में वरुण ने एक वीडियो शेयर किया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।



 
विज्ञापन

3 of 5
varun dhawan - फोटो : social media
वरुण धवन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'कुंवर महिंदर प्रताप द्वारा डोनाल्ड ट्रंप का भारत में स्वागत।' हालांकि कुछ वक्त के बाद ही वरुण ने किसी वजह से वीडियो को डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। वरुण धवन के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 5
varun dhawan - फोटो : social media
वीडियो में वरुण के साथ एक और शख्स नजर आ रहा है, जो वरुण से कहते हैं कि, 'सुना है डोनाल्ड इंडिया आ रहे हैं।' इस पर वरुण कहते हैं कि, 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ऐसा कहने की, डोनाल्ड साहब कहो।' वहीं इसके बाद वीडियो में वरुण डोनाल्ड को अपने बचपन का दोस्त भी बताते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varun dhawan - फोटो : social media
वीडियो में वरुण के साथ मौजूद शख्स जब वरुण से पूछता है कि अगर डोनाल्ड आपके दोस्त हैं तो आप उन्हें लेने एयरपोर्ट क्यों नहीं गए ? इस सवाल पर वरुण कहते हैं कि वहां पर पैपाराजी मौजूद रहती है, वो तस्वीरों के लिए और सेल्फी के लिए हम पर झपटेंगे।' वहीं वीडियो में वरुण डोनाल्ड को पाव भाजी खिलाने का जिक्र भी करते नजर आ रहे हैं। वरुण के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

पढ़ें: करनाल में शुरू हुई 'अनफेयर एंड लवली' की शूटिंग, जोया हुसैन की जगह अब इस अभिनेत्री संग रोमांस करेंगे रणदीप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें