फिल्म के सीन में आमिर और शाहरुख खान के साथ दीपक तिजोरी
- फोटो : file photo
फिल्म में दीपक तिजोरी लीड रोल में थे जबकि आमिर खान, शाहरुख खान और जूही चावला सपोर्टिंग किरदारों में नजर आए। फिल्म में दीपक तिजोरी के अपोजिट पूजा भट्ट और रवीना टंडन थीं, लेकिन इतनी बड़ी और जबरदस्त कास्ट होने के बाद भी ये फिल्म बुरी तरह पिट गई और हीरो बनने का दीपक तिजोरा का सपना भी चकनाचूर हो गया। इसके बाद थक-हारकर दीपक तिजोरी ने निर्देशक बनने का फैसला कर लिया और 2003 में एक एडल्ट फिल्म से अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत की। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने नकार दिया। यहां तक कि सेंसर बोर्ड के पास भी ये फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट और सीन्स की वजह से फंसी रही।
पढ़ें: मुंबई की डर्टी सेक्स लाइफ दिखाएंगे दीपक तिजोरी, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग