फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bawaal: ‘बवाल’ मचाने के लिए तैयार हैं वरुण धवन और जान्हवी, फिल्म की शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई लौटे अभिनेता

Wed, 03 Aug 2022 12:56 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वरुण और जान्हवी कपूर की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी। जान्हवी कपूर फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी थीं। वहीं, अब वरुण धवन भी शूटिंग खत्म करके वापस मुंबई लौट आए हैं। वरुण ने आखिरी दिन की शूटिंग की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं।
विज्ञापन

2 of 4
वरुण धवन - फोटो : insta
'बवाल' की शूटिंग को पूरा करने के बाद वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वरुण के पीछे पूरी कास्ट खड़ी हुई है और सभी कह रहे हैं कि हमने मचा दिया है बवाल। फिल्म को खत्म करने की खुशी सभी के चेहरे पर दिखाई दे रही है। वहीं, पोलैंड में शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई पहुंचे वरुण एयरपोर्ट पर ब्लू-ब्लैक कलर के ट्रैक पैंट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई।
विज्ञापन

3 of 4
वरुण धवन - फोटो : insta
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'बवाल' की शूटिंग भारत के अलावा यूरोप में हुई है। साजिद नाडियाडवाला और निर्माता नितेश तिवारी की इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन

4 of 4
वरुण धवन- जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'जुग जुग जियो' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर नजर आए थे। वहीं, अब वह 'बवाल' के अलावा 'भेड़िया' में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' पिछले हफ्ते ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई है, जिसे दर्शकों को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें