साल 2019 की शुरुआत बॉलीवुड में कई आगामी शादियों की खबरों के साथ हुई है। इस लिस्ट में सबसे पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम है। इसके साथ फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी बहुत जल्द शादी कर सकते हैं। लिस्ट में मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी नाम है, जो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से शादी रचा सकते हैं। एक रिपोर्ट में मुताबिक इस साल वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल अब अपने रिश्ते को शादी के मोड़ पर लाना चाहते हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल दिसंबर महीने में दोनों शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
रिपोर्ट के अनुसार, वरुण 2019 में नताशा से शादी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अब तक उन्होंने अपनी शादी की योजना के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। वरुण ने एक टॉक शो में नताशा के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की थी।
4 of 5
varun natasha
इस शो में उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि वह नताशा से जल्द शादी करेंगे। अब, ऐसा लगता है कि यह दिन काफी करीब आ रहा है। वरुण गुपचुप तरीके तैयारियां शुरू कर देना चाहते हैं।
वरुण जल्द फिल्म कलंक में दिखाई देंगे। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म इस साल 19 अप्रैल को रिलीज होगी।