'जुड़वा-2' स्टार वरुण धवन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अमिताभ बच्चन और सनी लियोन जैसे बड़े कलाकारों के बाद अब दर्शक वरूण से भी 24 घंटे मुलाकात कर सकते हैं। बता दें, बॉलीवुड को अब तक 9 हिट फ़िल्में देने वाले युवा अभिनेता वरुण को हाल ही में एक नई उपलब्धी हासिल हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
madame tusaaud
दरअसल वरुण धवन का नाम अब उन हस्तियों में शामिल हो गया है जिनकी मूर्ति लंदन के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाईं गई है। खास बात यह है कि जब यह मूर्ति लोगों के सामने दिखाई जा रही थी तो उस वक्त वरुण भा अपने मम्मी-पापा के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 5
madame tusaaud
बता दें, हाल ही में इस मूर्ति के लिए हांगकांग में मैडम तुसाद म्यूजियम की टीम ने वरुण का नाप लिया था। जिसके लिए टीम ने वरूण की आंखों को मैच किया,उनकी बॉडी शेप का नाप भी लिया गया। टीम ने वरुण का हेयर कलर मैच करने के अलावा क्ले पर उनके हाथ का साइज भी लिया था।
4 of 5
madame tusaaud
इससे पहले बॉलीवुड जगत से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रितिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ के नाम भी मैडम तुसाद म्यूजियम के लिए चुने जा चुके हैं। इसके अलावा क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर की मूर्ति भी लगाकर उन्हें इज्ज़त दी गई है।
बात अगर वरूण के फिल्मी करियर की करें तो वरुण की पिछली फिल्म जुड़वां 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई करके धमाल मचा दिया था। वहीं अगर बात उनकी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' की करे तो इस फिल्म ने भी 100 करोड़ रूपये का आंकडा क्रॉस किया था। फिलहाल वरूण अपनी आगामी फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं।