CHENNAI EXPRESS
आइए एक नजर डालते हैं दीपिका की उन फिल्मों पर जिन्होंने बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ या उससे ज्यादा का कारोबार किया। इसमें पहला नंबर 'चेन्नई एक्सप्रेस' का आता है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म उन सात बॉलीवुड फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने वर्ल्ड वाइड सबसे ज्यादा कमाई की। 'चैन्नई एक्सप्रेस' ने भी 'पद्मावत' की ही तरह 3-4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकाड़ा छू लिया था। फिल्म की कुल कमाई 227 करोड़ के आसपास थी।