वरुण धवन पिछले काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं । हाल ही में उनकी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की रिलीज डेट आगे बढ़ी तो ये कयास लगाए जाने लगे कि अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी के लिए उन्होंने रिलीज डेट आगे बढ़वाई है। अब इस खबर पर वरुण धवन का बयान आ गया है । वरुण धवन ने इन खबरों का खंडन करते हुए इसे बकवास बताया है।
विज्ञापन
2 of 5
varun dhawan natasha dalal
- फोटो : Instagram
डेक्कन क्रॉन्किल से बात करते हुए वरुण ने बताया कि ये सारी खबरें झूठी हैं और बार-बार ऐसी खबरों को नकार कर परेशान हो गया हूं। इस पर वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने भी रिएक्ट किया । उन्होंने कहा, 'मुझे पता है लोग वरुण की शादी के लिए एक्साइटेड हैं जैसे मैं हूं। हम ही नहीं मेरी पूरी फैमिली बहुत खुश होगी। शादी होगी खूब धूमधाम से होगी लेकिन इस तरह की अटकलें लगाना बंद करें। हम इस बारे में खुद सभी को जानकारी देंगे।'
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । दोनों को अक्सर साथ में डेट पर जाते देखा जाता है । वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' की शूटिंग में बिजी हैं। जिसमें वो श्रद्धा कपूर के अपोजिट दिखाई देंगे। रेमो डिसूजा की डांस बेस्ड ये तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग दुबई, अमृतसर और लंदन में हुई है।
4 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के अलावा नोरा फतेही, सोनम बाजवा और प्रभुदेवा जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। पहले इसकी रिलीज डेट 8 नवंबर थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया । इससे पहले वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही । फिल्म के फ्लॉप होने से वरुण धवन काफी दुखी थे ।
इस पर उन्होंने कहा था, 'दर्शकों को कलंक पसंद नहीं आई और यह मेरे लिए एक सीख है। मुझे इस चीज ने प्रभावित किया है। ये फिल्म चलने लायक ही नहीं थी तभी दर्शकों को ये फिल्म पसंद नहीं आई। बात सीधी है कि अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी तो चलेगी वरना नहीं चलेगी। बहुत बार कुछ चीजें ठीक से काम नहीं करती हैं और सब कुछ गलत हो जाता है। यह पहली बार है जब मैं एक असफलता से गुजरा हूं और इसको मैंने महसूस किया है। अगर महसूस नहीं हुआ होता तो इसका मतलब ये होता कि मुझे अपनी फिल्मों से ही प्यार नहीं है। मुझे मौत की लकीर तक अपनी फिल्मों से प्यार है।'