फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ करिश्मा कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, तैमूर को केक खिलाते हुए तस्वीर आई सामने

Wed, 26 Jun 2019 12:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karishma kapoor - फोटो : social media
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बीते 25 जून को 45 साल की हो गई हैं। जन्मदिन सेलिब्रिट करने के लिए करिश्मा इन दिनों लंदन में हैं जहां उनके दोनों बच्चों के अलावा करीना, सैफ, तैमूर और मां बबीता भी हैं। पिछले कुछ दिनों से करिश्मा और करीना की कई तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor, karishma kapoor - फोटो : social media
करीना के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं लेकिन सबका ध्यान खींचा तैमूर अली खान ने। तस्वीर में करीना की गोद में बैठे तैमूर को करिश्मा केक खिला रही हैं। वहीं सभी की नजरें तैमूर पर ही टिकी हुई हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सितारों सहित एक्ट्रेस के फैंस उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

3 of 5
karishma kapoor and kareena kapoor - फोटो : social media
लंदन में सैफ अली खान अपनी फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग करने के साथ-साथ वैकेशन भी मना रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान भी हैं। वहीं करिश्मा भी अपने बच्चों के साथ लंदन में एंजॉय कर रही हैं।

4 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर बॉलीवुड की उन सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर कई शानदार ब्लॉकबास्टर फिल्में दी हैं। वह पहली बार बतौर मुख्य एक्ट्रेस फिल्म प्रेम कैदी में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनेक साथ भारत भूषण और परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये साल 1991 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma kapoor - फोटो : file photo
वहीं करिश्मा कपूर जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर की वेब सीरीज मेंटलहुड में करिश्मा काम करती दिखाई देंगी। खबरों की मानें तो इस डेब्यू के लिए करिश्मा को उनके जीजा सैफ अली खान और बहन करीना कपूर ने मनाया है। करिश्मा के इस डिजिटल डेब्यू में उनके साथ डिनो डारियो भी हैं। आखिरी बार करिश्मा फिल्म डेंजरस इश्क में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें