फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा डेविड धवन का बेटे वरुण को जन्मदिन का तोहफा, इस दिन रिलीज होगा 'कुली नंबर-1' का पोस्टर

Fri, 05 Apr 2019 10:20 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan and david dhawan - फोटो : file photo
पुरानी फिल्मों के रीमेक के बीच एक और पुरानी फिल्म है जिसका जल्द ही रीमेक बड़े परदे पर नजर आने वाला है। यह रीमेक गोविंदा की सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' का होगा, जिसमे वरुण धवन और सारा अली खान एक साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
varun dhawan katrina kaif
इस फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन अभिनेता वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे हैं। खास बात यह है कि इसका पहला पोस्टर 24 अप्रेल यानी वरुण के जन्मदिन के दिन रिलीज किया जाएगा। वरुण और सारा दोनों ही इन दिनों दर्शकों के सुपर फेवरेट चल रहे हैं। इन दोनों का एक साथ एक परदे पर दिखना किसी जादू से कम नहीं होगा। डेविड इस बात की घोषणा काफी पहले ही कर चुके थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
Alia Bhatt And Varun Dhawan - फोटो : instagram
अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस की नींव रखने के बाद, बीवी नंबर 1 और कुली नंबर 1 के रीमेक की बात सामने आई थी। जिनमें से डेविड ने गोविंदा और करिश्मा कपूर की 1995 में आई 'कुली नंबर 1' को फाइनल कर लिया है। फिल्म को डेविड धवन के बड़े बेटे रोहित धवन प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

 

4 of 5
varun dhawan
अभी की बात करें तो वरुण अपनी फिल्म कलंक के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। मल्टीस्टारर फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होगी। दूसरी तरफ कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की तैयारियों में लगे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan Sara Ali Khan - फोटो : instagram
वहीं, केदारनाथ और सिम्बा जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों के दिल में जगह बना चुकीं सारा अली खान इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल 'लव आज कल 2' पर कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें