फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3' की तैयारियों में व्यस्त चल रहे वरुण धवन इन दिनों खूब जिम में पसीना बहा रहे हैं। वहीं जबसे वरुण धवन ने अपनी और नताशा की शादी को लेकर अफवाहों को नकारा है, तबसे इन दोनों की शादी की खबरों पर थोड़ी लगाम सी लग गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
हालांकि आए दिन दोनो जब एक साथ स्पॉट किए जाते हैं तो सुर्खियों में आ ही जाते हैं। बीते बुधवार (19 जून) की शाम भी ऐसा ही कुछ हुआ। दोनों यहां मायानरी के एयरपोर्ट पर एक साथ नज़र आए। वरुण को देखकर तो ऐसा लग रहा है की वह सीधे जिम से उठकर एयरपोर्ट पर आ गए हों।
विज्ञापन
3 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वहीं नताशा दलाल यहां स्पेशल ड्रेस में नज़र आईं। ऊपर सफेद डिजाइनर टॉप व नीचे सफेद शार्टस पहने नताशा यहां अकेले ही एयरपोर्ट लुक गोल्स सेट कर रही हैं। इस वक्त वरुण अपनी फोन कॉल पर बीज़ी नज़र आ रहे हैं।
4 of 5
varun dhawan
श्रद्धा कपूर और नोरा फेतही के साथ रेमो डिसूज़ा की फिल्म स्ट्रीट डांसर पर कां कर रहे वरुण धवन जल्द ही अपनी अगली फिल्म शूट करनी शुरू करेंगे। यह फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक है। इस फिल्म में गोविंदा का करिदार वरुण धवन निभाएंगे।
वहीं वरुण के अलावा फिल्म में सारा अली खान भी होंगी, जो करिश्मा कपूर का किरदार निभाती नज़र आएंगी। इस फिल्म के लिए वरुण धवन के पिता काफी समय बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठेंगे।