फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इसी साल मई में शादी करेंगे वरुण धवन, अमर उजाला से बातचीत में खुद खोले राज

Sat, 18 Jan 2020 11:30 AM IST
shrilata biswas रोहितास सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
varun dhawan - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के युवा और ऊर्जावान अभिनेता वरुण धवन की शादी की चर्चा से इस समय खबरों का बाजार गर्म है। चारों तरफ यही अफवाह उड़ रही है कि वरुण इसी साल मई में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने वाले हैं, लेकिन इस बारे में खुद वरुण ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि ये सब अफवाह है।
विज्ञापन

2 of 4
varun dhawan - फोटो : social media
32 वर्षीय अभिनेता वरुण इस समय अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान अमर उजाला के साथ बात करते हुए वरुण ने शादी की खबरों को झूठा और बेबुनियाद ठहराते हुए कहा कि 'हमारी शादी की सारी अफवाहें मीडिया द्वारा ही उड़ाई गई हैं।' 
विज्ञापन

3 of 4
varun dhawan - फोटो : amar ujala
शादी के सवाल पर वरुण थोड़ा असहज भी महसूस करते हैं। वह कहते हैं, ‘इन खबरों में तनिक भी सच्चाई नहीं है। हमारी अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। हमने तो इस बारे में अभी कोई बात भी नहीं की है। मेरी शादी में मीडिया को अगर इतनी ही रुचि है, तो मैं मीडिया से आग्रह करूंगा कि वह मेरी शादी का खर्चा भी उठा ले। मेरी शादी की तारीख तक मुझे मीडिया बता चुकी है, जबकि मेरी ही शादी है और मुझे ही नहीं पता। कितनी ही बार ऐसा हुआ है लेकिन हर बार वह गलत ही साबित हुए हैं।‘
विज्ञापन

4 of 4
Varun Dhawan - फोटो : instagram
अभिनेता वरुण धवन ने अपनी महिला दोस्त नताशा दलाल से अपने रिश्तों को कभी छुपाने की कोशिश नहीं की है। नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और अभिनेता वरुण की बचपन की दोस्त हैं। सिनेमा और सिनेमा से अलग दोस्तों और रिश्तेदारों की शादियों, पार्टियों और महोत्सवों में वरुण और नताशा को अक्सर साथ में ही देखा जाता है।

आरोपों के बाद गणेश आचार्य ने लीक कराया वीडियो, पैसों के लिए सरोज खान ने किया था ये काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें