फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण धवन ने 'है जवानी तो इश्क होना है' के रैप-अप की शानदार तस्वीरें की शेयर, दिखी स्टार कास्ट

Fri, 30 May 2025 07:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai Wrap Up: वरुण धवन ने आज सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के सेट से कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने आज स्कॉटलैड से 'है जवानी तो इश्क होना है' के रैप-अप की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें फिल्म की स्टार कास्ट भी नजर आई। वरुण की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स ने भी कमेंट्स किए।
 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग हुई रैप-अप
वरुण धवन और डेविड धवन इन दिनों स्कॉटलैंड में कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग कर रहे थे, जिसका स्कॉटलैंड का शैड्यूल आज रैप-अप हो चुका है। इस फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं आज वरुण की इस पोस्ट में उनके साथ मौनी रॉय भी नजर आईं।
 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट
वरुण धवन ने इन शानदार तस्वीरों के साथ एक खास नोट भी लिखा, 'स्कॉटलैंड में #haijawaanitohishqhonahai के लिए हमारा शेड्यूल पूरा हो गया है। इतने दिनों से सभी लोग मिलकर इसे पूरा करने में लगे हुए हैं। जल्द ही आप सभी के लिए हंसी लेकर आऊंगा। अब घर वापस आ गया हूं।' इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने लिखा, 'रमेश जी !!! पाखंडी'

4 of 5
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
कब रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय और बाकी कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया था। पोस्ट के साथ निर्माताओं ने लिखा, “दोगुनी परेशानी, तिगुना मजा! जब…’है जवानी तो इश्क होना है’ 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।” इस फिल्म को वरुण के पिता और दिग्गज फिल्म निर्माता डेविड धवन निर्देशित कर रहे हैं। टिप्स फिल्म्स के बैनर तले रमेश तौरानी इस फिल्म निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ दो अभिनेत्रियां नजर आएंगी। मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण का वर्कफ्रंट
'है जवानी तो इश्क होना है' के अलावा वरुण धवन 'बॉर्डर 2', 'भेड़िया 2' में नजर आएंगे। इन फिल्मों के अलावा वरुण एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Neetu Kapoor: सादिया खतीब ने नीतू कपूर और रिद्धिमा के साथ शेयर कीं शानदार तस्वीरें, लिखा भावुक नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें