Sara, Varun and Pm Modi
- फोटो : Social Media
फिल्म की शूटिंग के दौरान 'कुली नंबर 1' की टीम ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद पीएम मोदी ने भी तारीफ की थी। दरअसल, 'कुली नंबर 1' की टीम ने कुछ दिन पहले एलान किया था कि वे अपने सेट को प्लास्टिक फ्री रखेंगे। इसे लेकर वरुण धवन ने ट्वीट भी किया था जिसका पीएम मोदी ने जवाब दिया था। वरुण धवन ने पीएमओ को टैग करते हुए लिखा था, 'प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र बनाना समय की जरूरत है और हमारे पीएम ने एक बहुत ही बड़ी पहल की है । हम छोटे-छोटे बदलावों से बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। कुली नंबर 1 के सेट पर सिर्फ स्टील बोतलों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।'