फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़-पौधों से घिरा ऑटो सड़क पर लेकर निकला ड्राइवर, अक्षय ने तस्वीर शेयर कर की तारीफ

Wed, 18 Sep 2019 05:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार का नाम इंडस्ट्री के उन सेलेब्स में लिया जाता है जो समाज को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। अक्षय बॉलीवुड के फिट एंड फाइन एक्टर्स में से एक हैं। फिल्में हो या फिर सोशल मीडिया, वह हर जगह एक्टिव रहते हैं। उनका एक ट्वीट मिनटों में वायरल हो जाता है।

विज्ञापन

2 of 4
ऑटो - फोटो : instagram
अक्षय कुमार का ऐसा ही एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। अक्षय ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक ऑटोवाले की तारीफ की। मामला पर्यावरण से जुड़ा है। दरअसल, अक्षय ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आज शूटिंग पर जाने के दौरान रास्ते में सुखद दृश्य देखा, पौधों से घिरा हुआ एक ऑटो। ऑटोवाले और उसके अपने तरीके की कोशिशों पर गर्व है।'
 
विज्ञापन

3 of 4
Akshay Kumar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अक्षय के पास 'गुड न्यूज', 'सूर्यवंशी', 'हाउसफुल 4', 'लक्ष्मी बम', 'पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' जैसी कई बड़ी फिल्मों की लाइन लगी है। साल में इतनी सारी फिल्में करने की वजह से ही अक्षय ने फॉर्ब्स मैगजीन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर की लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

4 of 4
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
फिल्म मिशन मंगल की सफलता के बाद अब अक्षय कुमार हाउसफुल 4 में नजर आएंगे। लगभग तीन साल अक्षय इस फिल्म से अपने दर्शकों को हंसाते हुए दिखेंगे। यह अक्षय की हिट फ्रेंचाइजी है। इसके पिछले सभी पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें