फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग से परेशान हुए वरुण धवन, सोशल मीडिया पर दिखाया दर्द

Wed, 08 Nov 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह पूरा शहर स्मॉग की चादर में लिपटा नजर आ रहा है। विजिबिलिटि 100 मीटर से भी कम हो गई है। इस मौके पर वरुण धवन भी प्रदूषण के खिलाफ जंग लड़ने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर मास्क पहने हुए तस्वीर अपलोड की। धवन इन दिनों दिल्ली में हैं। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर इस लिए खींची ताकि लोगों को यह पता चले कि स्मॉग कैसा होता है। 
    A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Nov 7, 2017 at 8:07pm PST
विज्ञापन

3 of 5
वरुण ने लोगों से 'गो ग्रीन' का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि एक दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय शहर को स्वस्थ्य बनाने की जरूरत है। बता दें कि आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में जिस तरह की धुंध छाई वो दिवाली के अगले दिन से भी ज्यादा थी। 

पढ़ें: 'टाइगर जिंदा है' 200 करोड़ भी कमाएगी तो फ्लॉप ही कहलाएगी, वजह जान लीजिए

4 of 5
इन दिनों वरुण ही नहीं कई सेलिब्रिटी प्रदूषण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की मुहिम में लगे हुए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र वायु प्रदूषण के इस साल के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। अधिकांश विशेषज्ञों ने इस धुंध को स्मॉग बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम विभाग के मुताबिक, अगर हवा का बहाव बहुत तेज नहीं हुआ तो दिल्ली को कम से कम तीन दिनों तक इस भीषण प्रदूषण की मार झेलनी पड़ सकती है। बड़ी मात्रा में धूल, ह्यूमिडिटी ज्यादा होने और हवा का बहाव बेहद कम होने के कारण एयर क्वॉलिटी खराब हुई है।

पढ़ें: 'कवच' के साथ एक बार फिर 'गदर' मचाने आ रहे हैं सनी देओल और अनिल शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें