फिल्मी सितारे दुनिया भर के ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए आपको दिन रात टेलीविजन और रेडियो पर ज्ञान देते रहते हैं, लेकिन, अपने सुंदर दिखने की बात आती है तो शायद ही वह इनमें से किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हों।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
अब सलमान खान को ही ले लीजिए, उनके बताए प्रोडक्ट्स की दुनिया दीवानी है। उनका ब्रांड बीइंग ह्यूमन दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। उनके साथ के तमाम सितारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ब्रांड अंबेसडर हैं लेकिन वह इस मामले में अपनी सोच अलग रखते हैं। वह अपनी सुंदरता का सामान घर पर ही उगाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
kapil sharma show
- फोटो : social media
इसका खुलासा हुआ 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म कलंक के सितारों की मस्ती के दौरान। फिल्म में रूप का किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट से जब उनके दमकते रूप का राज पूछा गया तो वह बोलीं, 'अपनी त्वचा को चमकदार रखने के लिए मैं दिन भर खूब हरी सब्जियां खाती हूं।’ लेकिन यही सवाल जब वरुण धवन से पूछा गया तो उन्होंने अपने कोच और गाइड रहे सलमान खान का नाम लिया।
4 of 5
varun dhawan salman khan
वरुण ने बताया, 'मैं तो खुद को चमकता दमकता दिखाने के लिए सलमान खान की दी हुई सलाह मानता हूं। एक बार उनके घर गया तो वह गमलों में पानी दे रहे थे। उन्होने ही मुझे एलोवेरा का पौधा दिखाया और इसके रस के गुण बताएं। बस तब से ही मैं एलोवेरा जेल से ही अपनी त्वचा का ख्याल रखने लगा हूं।'
बीते दिनों सोशल मीडिया पर सलमान एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमे वो वरुण धवन की तस्वीर खींचते नजर आ रहे थे। ये तस्वीर अबुधाबी में फिल्म भारत के सेट की थी। आपको बता दे कि वरुण धवन सलमान की इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं।