'अक्टूबर' वरुण धवन की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म कही जा रही है, वहीं फिल्म की कमाई पर नजर डालें, तो यह ओपनिंग डे पर वरुण धवन के करियर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई है। फिल्म धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
2 of 4
october
फिल्म की रिलीज का यह दूसरा हफ्ता है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 'अक्टूबर ने शुक्रवार को 1.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस तरह फिल्म ने कुल 32.13 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।'
विज्ञापन
3 of 4
october
फिल्म के लिए वरुण ने लगातार 37 दिनों तक शूटिंग की है। इसका बजट करीब 45 करोड़ है, जिसमें 35 करोड़ रुपए फिल्म की कॉस्ट और प्रोडक्शन पर खर्च किए गए जबकि 10 करोड़ रुपए प्रमोशन पर खर्च किए गए। अब फिल्म के गिरते हुए कलेक्शन को देखते हुए लगता है कि बजट का पैसा निकालने के लिए भी फिल्म को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
इस फिल्म में वरुण होटल मैनेजमेंट के छात्र की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की है। यह फिल्म देशभर में करीब 1683 स्क्रीन पर रिलीज की गई। इसके अलावा विदेशों में भी इस फिल्म को 625 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। कुल मिलाकर 'अक्टूबर' को 2308 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।