october
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक पहले सोमवार फिल्म की कमाई में 45 फीसदी की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 'अक्टूबर' ने सोमवार को 2.70 करोड़ का बिजनेस किया है। इससे पहले फिल्म ने रविवार को 7.74 करोड़, शनिवार को 7.47 करोड़, शुक्रवार को 5.04 करोड़ रुपये बटोरे थे। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 22.95 करोड़ हो चुकी है।