फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: अप्रैल में 'अक्टूबर' को पचा नहीं पाए दर्शक, पहले ही दिन फुस्स रही कमाई

Sat, 14 Apr 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
october
निर्देशक शूजित सरकार की फिल्में अपनी दमदार कहानी के लिए जानी जाती है। इस शुक्रवार उनकी फिल्म 'अक्टूबर' बड़े परदे पर रिलीज हुई। क्रिटिक्स ने फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग को काफी सराहा और उनके करियर की अभी तक की सबसे बेहतरीन एक्टिंग बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
october
वरुण धवन और बनिता संधू की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.04 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन के कलेक्शन को मद्देनजर रखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छा तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।
विज्ञापन

3 of 5
october
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 'फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है लेकिन वीकेंड पर और अगले आने वाले दिनों में इसे अपना जलवा बरकार रखना होगा।'

 

4 of 5
october
वरुण की ये फिल्म ‘अक्टूबर’ अलग तरह की लव स्टोरी है। यह एक खास दर्शक वर्ग के लिए है। फिल्म में वह होटल प्रबंधन छात्र की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके लिए दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की गई है। फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ है, जिसमें से 35 करोड़ रुपए फिल्म के कॉस्ट और प्रोडक्शन पर खर्च किए गए जबकि 10 करोड़ रुपए प्रमोशन पर खर्च हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
October
यह फिल्म देशभर में करीब 1683 स्क्रीन पर रिलीज की गई। इसके अलावा विदेशों में इस फिल्म को 625 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। कुल मिलाकर 'अक्टूबर' को 2308 स्क्रीन मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि वीकेंड्स पर फिल्म और भी बेहतर परफॉर्म कर सकती है साथ ही माउथ पब्लिसिटी का फायदा भी इसे मिल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें