फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सालों बाद इस एक्टर का सपना हुआ पूरा, यूपी-बिहार के युवाओं के नाम किया अवॉर्ड

Sat, 14 Apr 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पंकज त्रिपाठी
65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'न्यूटन' फिल्म के लिए एक्टर पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार दिया गया है। यह फिल्म एक सरकारी कर्मचारी के इर्दगिर्द घूमती है जो नक्सलियों द्वारा नियंत्रित छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके में मतदान की निगरानी करता है। पंकज त्रिपाठी ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। सम्मान मिलने के बाद पंकज त्रिपाठी ने अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 4
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'पिछला साल मेरे लिए बेहद खास था, मैं बहुत खुश और विनम्र महसूस कर रहा हूं। आज मेरे लिए बड़ा ही खास क्षण हैं। 20 साल से मैं एक्टिंग कर रहा हूं। एक गांव के बच्चे ने छोटा सा सपना देखा था, जो आज जाकर पूरा हुआ है। बहुत बहुत धन्यवाद।'
विज्ञापन

3 of 4
Pankaj Tripathi
पंकज त्रिपाठी ने आगे बताया कि 'अवॉर्ड के बारे में मुझे सौरभ शुक्ला ने फोन कर बताया। इस वक्त मैं लखनऊ में हूं। मेरे काम को पहचान मिली इससे अच्छी खबर क्या हो सकती है। हर एक्टर नेशनल अवॉर्ड पाना चाहता है लेकिन अवॉर्ड पाने के साथ जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसके बाद अब अर्थहीन फिल्में नहीं कर सकते। यह अवार्ड बिहार और उत्तर प्रदेश के उन युवाओं को समर्पित है जो अभाव में भी जीकर अपना एक बेहतर मुकाम बनाते हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
Pankaj Tripathi
बता दें कि 'न्यूटन' को ऑस्कर अवार्ड के लिए चुना गया था। भारत की तरफ से विदेशी भाषा में इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ऑस्कर सम्मान के लिए आधिकारिक एंट्री मिली थी हालांकि यह फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 9 फिल्मों में जगह बनाने में नाकाम रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें