फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कलंक' की खातिर फिटनेस को अनदेखा नहीं कर रहे वरुण धवन, जिम में बहा रहे जमकर पसीना

Sun, 22 Apr 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'अक्टूबर' में शानदार अभिनय के बाद 'वरुण धवन' कलंक में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इस हफ्ते से शुरू हो जाएगी। इस बीच वरुण नहीं चाहते कि काम के बीच वो अपनी फिटनेस को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बरतें, इसलिए कलंक के डायरेक्टर ने फिल्म के सेट पर ही वरुण के लिए जिम का सेटअप कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Alia Varun
धर्मा प्रोडक्शन ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वरुण देर रात किकबॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' में वरुण आलिया भट्ट के साथ चौथी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों ने 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
 
विज्ञापन

3 of 4
Kalank
कलंक में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी 21 साल बाद साथ वापसी कर रही है। तमाम अटकलों को खारिज करते हुए करण जौहर ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें