फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज स्टार जो इतने साल में नहीं कर सके वो दिलजीत दोसांझ ने कर दिखाया

Sun, 22 Apr 2018 12:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपने बेहतरीन गानों और एक्टिंग से सभी को दीवाना बनाने वाले पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने वह कर दिखाया है जो आज तक किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने नहीं किया है। उन्हे इसके लिए को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल दिलजीत दोसांझ अपने कई सुपरहिट गानों और पंजाबी फिल्मों की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग होने की वजह से ही दिलजीत दोसांझ को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जी हां दिलजीत साल 2018 की सबसे ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी में से एक हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
दिलजीत दोसांझ ने दादा साहेब फाल्के अवार्ड के साथ अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा,  मोस्ट ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड। दिलजीत के फैंस ने उन्हें कमेंट कर इस सम्मान के लिए ढेर सारी बधाई भी दी है।
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि साल 2012 में पहली बार दिलजीत दोसांझ अपनी पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट' से लाइमलाइट में आए थे। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट पंजाबी फिल्में की। इतना ही नहीं दलजीत 'उड़ता पंजाब', 'फिल्लौरी' और 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'सूरमा' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें