फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन ने करवाया अपना कोरोना वायरस का परीक्षण, काम पर लौटने की कर रहे तैयारी

Fri, 25 Sep 2020 09:55 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन - फोटो : Twitter-@varundvn
युवा अभिनेता वरुण धवन जल्द से जल्द फिल्मी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर पर ही रह कर अपना कोरोना वायरस का परीक्षण करवाया है और इस प्रक्रिया का एक फोटो और एक छोटा सा वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने जानकारी दी है कि वह अब काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। कोई ऊंच-नीच न हो, इसके लिए वह सारी स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर जारी फोटो में वरुण एक मेडिकल प्रोफेशनल के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसी पोस्ट में संलग्न किए वीडियो में उन्होंने अपनी कोरोना वायरस के परीक्षण की प्रक्रिया दिखाई है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सभी जरूरी सावधानियों के साथ काम पर वापस लौट रहा हूं। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी।' इस पोस्ट में उन्होंने इस कठिन समय में लोगों का साथ दे रहे कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद भी किया है।

विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
वरुण ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में काम पर लौटने की बात तो कही है लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वह किस काम को करने वाले हैं। जब देश में कोरोना वायरस ने दस्तक दी तब इसकी वजह से हुई विश्वव्यापी बंदी के कारण सभी कामकाज रुक गए थे। उससे पहले वरुण अपनी आने वाली फिल्म 'कुली नंबर 1' पर काम कर रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन ने किया है। फरवरी के महीने में ही वरुण ने सोशल मीडिया पर ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने की जानकारी दी थी। अब तो यह फिल्म नवंबर के महीने में ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

4 of 5
Varun Dhawan - फोटो : Instagram
वैसे कुछ ही समय पहले की बात है जब खबर आई कि वरुण धवन ने अमर कौशिक की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म साइन की है जिसका काम चलाऊ नाम 'भेड़िया' है। हालांकि, इस फिल्म के निर्माता बताए जा रहे दिनेश विजन ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके अलावा वरुण धवन का नाम राज मेहता के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म से भी जुड़ गया है जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू सिंह नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के नाम की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Dhawan - फोटो : amar ujala mumbai
करने को तो वरुण श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म 'इक्कीस' भी करेंगे। लेकिन, फिलहाल इस वॉर ड्रामा फिल्म को बनाने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार वरुण ने योजना बनाई है कि वह सबसे पहले राज मेहता की ही फिल्म शुरू करेंगे। इसके बाद वह अमर कौशिक की फिल्म पर आएंगे। अंत में नंबर रहेगा श्रीराम राघवन का।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें