फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली के खराब प्रदर्शन पर गावस्कर ने लिया था अनुष्का शर्मा का नाम, अब दी सफाई

Fri, 25 Sep 2020 09:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील गावस्कर, विराट अनुष्का - फोटो : File Photo, @anushkasharma
यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां एडिशन खेला जा रहा है। बीते गुरुवार को विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और केएल राहुल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच हुआ। लेकिन मैच के दौरान कोहली की परफॉरमेंस कुछ खास ठीक नहीं रही। ऐसे में मैच की कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के बारे में टिप्पणी की।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा-सुनील गावस्कर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सुनील गावस्कर का यह कमेंट बेंगलोर के कप्तान के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को निशाने पर लिया गया है। अब विराट कोहली की पत्नी और अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर गावस्कर को मुंहतोड़ जवाब दिया है।



 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुष्का शर्मा ने लिखा-"मिस्टर गावस्कर आपका यह कमेंट अच्छा नहीं लगा। मैं आपको जवाब देना चाहती हूं. आपने मेरे पति पर कटाक्ष के साथ मेरा नाम लिया। मैं यह जानती हूं कि आप सालों से क्रिकेटर्स की प्राइवेट लाइफ का सम्मान करते हैं। आपको नहीं लगता हम भी इसके हकदार हैं।" अनुष्का शर्मा का ये रिएक्शन अब वायरल हो रहा है।





 

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : file photo
अनुष्का ने आगे लिखा- "आप किसी और शब्द से भी मेरे पति के परफॉर्मेंस पर निशाना साध सकते थे, लेकिन आपने मेरा नाम भी घसीट लिया क्या यह सही है? यह 2020 साल चल रहा है लेकिन मेरे लिए आज भी चीजें सही नहीं हुई हैं। मुझे हमेशा  क्रिकेट में घसीट दिया जाता है। मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं। आप इस गेम के लेजेंड हैं। मैं बस आपको बताना चाहती हूं कि आप ये समझ सकते हैं कि जब आपने मेरा नाम लिया तो मुझे कैसा लगा होगा।"

पढ़ें- मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन, सलमान खान सहित अन्य सितारों ने दी सोशल मीडिया पर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील गावस्कर - फोटो : File Photo
इसपर गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सुनील गावस्कर ने कहा कि मैंने अनुष्का  को कहां दोषी ठहराया। मैंने क्या सेक्सिस्ट कमेंट किया? मैं बस उस वीडियो का जिक्र कर रहा था, जब विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ अपने अपार्टमेंट के बाहर प्रैक्टिस कर रहे थे।  विराट की असफलता के लिए मैं उन्हें  कहां जिम्मेदार ठहरा रहा हूं? विराट ने कोई प्रैक्टिस नहीं की थी और जो प्रैक्टिस उन्होंने की थी वो बस वही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें