अभिनेता वरुण धवन फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। हाल ही में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में वह शर्टलेस हैं और कॉफी पीते दिख रहे हैं। कॉफी के साख वह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर, अनुपम खेर, रणवीर सिंह और अन्य कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, 'जाओ और समझो, लेकिन पहले थोड़ी कॉफी ले लो।' पहली तस्वीर में वरुण कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी में वह एक स्क्रिप्ट पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। आखिरी तस्वीर में उन्होंने सिर पर एक हाथ रखकर पोज दिया है।