फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस को देख सब कुछ भूले वरुण धवन, हटा नहीं पा रहे निगाहें

Mon, 12 Mar 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
october
फिल्म 'अक्टूबर' के ट्रेलर लॉन्च से पहले ही निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म का यह पोस्टर कह रहा है। फिल्म एक लव स्टोरी है लेकिन बेहद अलग तरह की लव स्टोरी है। पोस्टर में रोमांस दिखाने के लिए जंगल, हरियाली और एक कपल को दर्शाया गया है। जहां चारो तरफ शांति है और सिर्फ दो प्यार करने वाले एक दूसरे के प्यार में खोए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Varun Dhawan
अगर आप रोमांटिक फिल्में पसंद करते हैं तो निश्चित ही यह पोस्टर आपको पसंद आएगा। वरुण धवन इस पोस्टर में चुपचाप प्यार से बनिता संधू की ओर ताक रहे हैं। इस पोस्टर को वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, ‘कभी-कभी कुछ कहने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि उसके बारे में कुछ न कहा जाए लेकिन मैं खुद को रोक नहीं पा रहा हूं।’ 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Varun Dhawan
इससे पहले भी फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं और आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म को शुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है। इसमें वरुण के अलावा बनिता संधू मुख्य किरदार में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

4 of 4
October
फिल्म के पोस्टर में वरुण धवन का लुक काफी पसंद किया जा रहा है और अब इंतजार है फिल्म के ट्रेलर का जो आज रिलीज होने जा रहा है। बताया जा रहा है यह फिल्म छोटे बजट की है। हालांकि फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फिल्म की कहानी को देखते हुए वरुण धवन ने इस फिल्म को साइन किया और अपनी फीस आधी कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें