कलाकार अपनी प्रतिभा निखारने के लिए क्या-क्या नहीं करते। कोई महीनों ट्रेनिंग लेता है तो कोई घंटों तक कैरेक्टर पकड़ने के लिए अकेला बैठता है। अपने अभिनय में जान फूंकने के लिए अभिनेता तरह-तरह से जतन करते हैं। ऐसा ही एक जतन किया वरुण धवन ने। उन्होंने तो सीन में जान डालने के लिए व्हिस्की के नीट पैग ही गटक लिए।
विज्ञापन
वरुण धवन ने फिल्म के सेट पर ही लगाए नीट पैग, फिर जो किया उसने सबको हैरान कर दिया
2 of 6
दरअसल, वरुण धवन इन दिनों राजस्थान में फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की शूटिंग कर रहे हैं। उन्हें फिल्म में एक इमोशनल सीन देना था। लेकिन धवन को लग रहा था कि बात नहीं बन रही है। बस फिर क्या था सीन को रियलिस्टिक बनाने के लिए गटक गए नीट व्हिस्की।
विज्ञापन
वरुण धवन ने फिल्म के सेट पर ही लगाए नीट पैग, फिर जो किया उसने सबको हैरान कर दिया
3 of 6
अब नीट पैग के बाद हालत क्या होती है यह कोई भी बता सकता है। वरुण के साथ भी यही हुआ। नीट ने जो रिएक्शन किया उसके एक्शन से सब चकित रह गए। धवन ने अच्छे से शॉट दिया। यह देखकर डायरेक्टर भी हैरान थे। वहीं, शॉट के बाद धवन नशे में करीब एक घंटे तक सोए। फिर कहीं जाकर असर कम हुआ और धवन ने आगे की तैयारी की।
वरुण धवन ने फिल्म के सेट पर ही लगाए नीट पैग, फिर जो किया उसने सबको हैरान कर दिया
4 of 6
वैसे तो सब जानते हैं कि वरुण धवन कम ही पीते हैं। पर किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि वो सीन के लिए ही पी जाएंगे। वहीं, जब धवन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सीन की जरूरत के मुताबिक प्रभाव लाने के लिए ऐसा किया। हालांकि धवन ने भी माना कि थोड़ी ज्यादा हो गई थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया।
विज्ञापन
वरुण धवन ने फिल्म के सेट पर ही लगाए नीट पैग, फिर जो किया उसने सबको हैरान कर दिया
5 of 6
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' अभी राजस्थान के जयपुर और कोटा में शूट की जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट भी हैं। यह साल 2014 में आई फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' का अगला भाग है।
वरुण धवन ने फिल्म के सेट पर ही लगाए नीट पैग, फिर जो किया उसने सबको हैरान कर दिया
6 of 6
इससे पहले वरुण धवन आलिया भट्ट के साथ ऑनस्क्रीन पी चुके हैं। याद हो तो 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में भी वरुण और आलिया दोनों का एक सीन था जिसमें उन्होंने साथ पी थी।